फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dharana murder case accussed arrested in chamba

चाचे की हत्या कर फरार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Jan 2021 05:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
dharana murder case accussed arrested in chamba
चुवाड़ी/सिहुंता(चंबा)। धारणा गांव में चाचा की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने सिहुंता के समीप गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इसके बाद उसे चुवाड़ी थाने पहुंचाया गया। यहां पर उससे हत्या से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा गया। इसके दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर की रात को मृतक और आरोपी ने एक साथ नए साल का जश्न मनाया था। इसी दौरान दोनों के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसमें सुरजीत कुमार ने अपने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया। तबसे लेकर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने आखिरकार उसे सिहुंता में दबोच लिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अगर घटनास्थल पर मृतक का शव बरामद नहीं होता तो शायद वारदात का पता ही नहीं चलता। मगर एक जनवरी की सुबह स्थानीय लोगों ने घटनास्थल में शव देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद से पुलिस इस मामले की तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि धारणा गांव में व्यक्ति की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से वारदात को लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed