फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dewan programme in dhalousie

डलहौजी में 90वां सालाना दीवान धूमधाम से मनाया

Sun, 12 Jun 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Sun, 12 Jun 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
dewan programme in dhalousie
programme - फोटो : अमर उजाला

श्री गुरु सिंह सभा सदर बाजार डलहौजी की ओर से 90वां सालाना दीवान धूधाम से मनाया गया। 8 से 12 जून तक आयोजित इस धार्मिक समारोह में डलहौजी नगर में माहौल भक्तिमय बना रहा।

विज्ञापन


12 जून  को सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर साढ़े दस बजे तक भाई मनीष, जगतार सिंह तथा  भाई बलदेव सिंह निरमाण ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। कीर्तन के लिए ग्रंथी स्वर्ण मंदिर अमृतसर से मुख्य रूप से यहां पहुंचे थे। अरदास एवं समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री गुरु सिंह सभा सदर बाजार के महासचिव परमजीत सिंह ने बताया कि आठ जून को सुबह दस बजे अखंड पाठ से दीवान का विधिवत शुभारंभ हुआ था। दस जून को सुबह दस बजे श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया। जिसके पश्चात भाई सुच्चा सिंह ने अपने वचनो से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन


उसके बाद  रागी जत्था भाई मनीष जी व भाई बलदेव सिंह द्वारा कीर्तन दरबार लगाया गया। उन्होंने बताया कि ग्यारह जून को उक्त तीनों जत्थों ने कीर्तन  से समूचे क्षेत्र को गुरु के रंग में रंग दिया। वहीं शनिवार शाम को नगर  कीर्तन के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई जो सुभाष चौक तथा गांधी चौक से  होते हुए गुरुद्वारा हाल में जाकर संपन्न हुई। इस नगर कीर्तन के दौरान पंजाब से आई गतका पार्टी ने सुभाष चौक व गांधी चौक पर अपनी कला के जौहर दिखलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed