फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dew on apple trees turned into solid ice

Chamba News: ठोस बर्फ में बदली सेब के पेड़ों पर गिरी ओस

Wed, 10 Jan 2024 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Jan 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Dew on apple trees turned into solid ice
चंबा में चुराह के संकलोगा में सेब के पेड़ो पर ठंड के कारण जाम हुई पानी की बुंदे।संवाद
चुराह (चंबा)। जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात के समय कई क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे पहुंचने के कारण सेब के पेड़ों पर पड़ने वाली ओस भी कठोर बर्फ के रूप में तबदील हो रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, बारिश और बर्फबारी न होने से किसान-बागवान परेशान हैं। जनवरी का के दूसरे सप्ताह में भी बारिश और बर्फबारी नहीं होने से सेब के लिए जरूरी चिंलिंग ऑवर्स पूरे नहीं हो पाए हैं। बागवानों को चिंता है कि समय पर बर्फबारी न होने से सेब की गुणवत्ता और आकार पर फर्क पड़ सकता है। चुराह विधानसभा क्षेत्र में कोई भी उद्योग या कारखाना न होने से अधिकांश परिक्षेत्रों में लोग सेब और अन्य फसलों से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। चुराह विस क्षेत्र के तहत बैरागढ़, सनवाल, चांजू, चरड़ा, जसौरगढ़, तीसा, भंजराड़ू, सकलोगा, सेईकोठी, हियाड़, भराड़ा, लेसुई, टिकरीगढ़, खजुआ, दुद्रा, पधर, दिलोला और बगेईगढ़ इत्यादि क्षेत्रों में लोग सेब की विभिन्न किस्मों को उगाकर कमाई करते हैं। इस बार समय पर बारिश और बर्फबारी न होने से किसानों-बागवानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
विज्ञापन

किसानों में सुरिंद्र कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, किरपा राम, निधिया राम, प्रकाश चंद, अशोक कुमार, दलीप कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि चुराह उपमंडल की खुशनगरी पंचायत के गांव सकलोगा में सेब के पेड़ों पर गिरने वाली ओस जमने लगी है। बुधवार को क्षेत्र के अधिकांश सेब के पेड़ों पर ओस मानों बर्फ की रूप में चांदी की तरह चमकती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed