{"_id":"69ecf83c51d42d2c990b5a0e","slug":"devotees-throng-to-seek-the-blessings-of-bairewali-maa-chamba-news-c-88-1-ssml1006-181511-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बैरेवाली मां के दर्शन करने के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बैरेवाली मां के दर्शन करने के लिए उमड़े श्रद्धालु
Sat, 25 Apr 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
ढोल-नगाड़ों के साथ जनसाली सहित अन्य मोहल्लों में निकली शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बड़ी देवी बहन चामुंडा से मिलने के लिए चंबा पहुंचीं बैरेवाली माता ने श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। माता के गूरों ने जनसाली सहित अन्य मोहल्लों में मां के पदचिह्नों को लेकर भ्रमण किया।
ढोल-नगाड़ों के साथ अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर शोभायात्रा जिस मोहल्ले से गुजरी, वहां दर्शन करने और माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। 15 अप्रैल को बैरेवाली माता बड़ी बहन से मिलने के लिए चांजू से चली थीं। विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। कुछ दिन पहले ही वह चंबा पहुंची थीं। माता के गूर चिह्नों को गोद में उठाकर शहर और आस-पास के इलाकों में ले जाकर श्रद्धालुओं को दर्शन करवा रहे हैं। अंतिम दिन चामुंडा माता मंदिर में जातर मेले का आयोजन होगा। इस दिन दोनों बहनों का मिलन होगा। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु वहां मौजूद रहेंगे। उसके अगले दिन बैरेवाली माता वापस चांजू के लिए प्रस्थान करेंगी।