{"_id":"68569156531405d5e800a622","slug":"devotees-can-visit-the-holy-kailash-mountain-by-heli-taxi-at-a-low-fare-chamba-news-c-88-1-ssml1004-153540-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हेली टैक्सी से कम किराये में पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन कर सकते हैं श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हेली टैक्सी से कम किराये में पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन कर सकते हैं श्रद्धालु
Sun, 22 Jun 2025 06:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 22 Jun 2025 06:32 AM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा पर हेली टैक्सी के माध्यम से कैलाश पर्वत के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को बीते वर्ष की तुलना में कम हेली टैक्सी किराया अदा करना पड़ सकता है। जिसकी मुख्य वजह इस बार अधिक हेली टैक्सी कंपनियों का टेंडर भरना सामने आ रहा है। अब तक करीबन चार कंपनियों ने हेली टैक्सी सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से टेंडर भरे हैं। श्री मणिमहेश न्यास ने वेबसाइट पर ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की हैं। जिसमें पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है।
पवित्र मणिमहेश यात्रा 2024 में दो कंपनियों को ही हेली टैक्सी उड़ाने की अनुमति मिली थी। इन हेली टैक्सी के जरिये किराये के रूप में 3700 रुपये अमूमन भरमौर हेलीपैड से गोरीकुंड हेलीपैड तक किराया रहा। जबकि दोनों ओर से श्रद्धालुओं को 7400 रुपये किराया चुकता करना पड़ा। बीते कुछ माह पूर्व पहलगाम में हुई आतंकी घटना, केदारनाथ, बद्रीनाथ क्षेत्रों में हेली टैक्सी दुर्घटनाएं होने के कारण श्री मणिमहेश की तरफ अब हेली टैक्सी कंपनियों की रुचि बढ़ी है। सबसे बड़ी बात यह रहेगी कि जिन कंपनियों को हेली टैक्सी की अनुमति मिलनी है, वे तीन वर्षों तक श्रद्धालुओं को सहूलियत प्रदान करेंगी। साथ ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग होगी। जिसके लिए पवित्र मणिमहेश न्यास द्वारा पहले 15, 19 और 23 जुलाई को फिर से ये प्रक्रिया देखी जानी है।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि बीते वर्ष की तुलना में इस बार अधिक कंपनियां हेली टैक्सी की अनुमति के लिए दिलचस्पी दिखा रही हैं। अधिक कंपनियों के आने से किराये में भी कमी आने की संभावना हैं।