फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Designer necklace is the first choice, the look with light and name is pleasing.

Chamba News: डिजाइनर हार पहली पसंद, लाइट और नाम वाला सेहरा भा रहा

Wed, 04 Dec 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 04 Dec 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Designer necklace is the first choice, the look with light and name is pleasing.
डिजाइनर सेहरा। संवाद
चंबा। जैसे ही शादियों का सीजन शुरू हुआ है, दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार वाले इस खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए नए-नए ट्रेंड्स अपना रहे हैं। आजकल पारंपरिक परिधानों के अलावा डिजाइनर हार, इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से सुसज्जित सेहरा और नाम के सेहरे का क्रेज बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, शेरवानी की जगह अब पेंट-कोट को तवज्जो दी जा रही है, क्योंकि यह शादी के बाद भी कई अन्य आयोजनों में पहना जा सकता है। दूल्हे के परिजन और रिश्तेदार शादी के इन नए ट्रेंड्स को अपनाने के लिए पहले से ही हार, सेहरा और अन्य परिधानों की बुकिंग करने लगे हैं। शादियों में मनपसंदीदा डिजाइनर हार और इलेक्ट्रॉनिक सेहरे की मांग तेजी से बढ़ी है। इन नए ट्रेंड्स के कारण शादियों की सजावट और परिधानों में एक नया बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे यह दिन और भी खास और भव्य बनता जा रहा है।
विज्ञापन



पेंट-कोट को दूल्हे और उनके परिवार के लोग अधिक तवज्जो दे रहे हैं, क्योंकि शादी के बाद यह कई अन्य समारोहों में भी पहना जा सकता है। वहीं, शेरबानी को एक बार पहनने के बाद लोग कम ही दोबारा पहनना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह, रेडीमेट गारमेंट विक्रेता

शादियों के सीजन में लोगों की डिमांड को पूरा करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है, लेकिन नए लुक और डिजाइनर पेंट-कोट युवाओं को खासा भा रहे हैं। इसके अलावा, शेरवानी और कुर्ता-पजामा की भी अच्छी मांग है।
नरेंद्र सिंह, रेडीमेट गारमेंट विक्रेता
अब दूल्हे के परिजन रंग-बिरंगे इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से सजा हुआ और नाम वाला सेहरा खरीदने की ओर आकर्षित हो रहे हैं। सादे सेहरे के मुकाबले डिज़ाइनर सेहरे ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं।
श्रीराम, सेहरा विक्रेता
सादे हार के मुकाबले डिजाइनर हार की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई है। शादियों में डिजाइनर हार बनवाने के लिए आर्डर पहले से ही आना शुरू हो जाते हैं।
जयराम, हार विक्रेता






पेंट-कोट को दुल्हे और उनके परिवार के लोग अधिक तवज्जों दे रहे हैं। क्योंकि, शादी के बाद भी ये कई आयोजनों, समारोह में पहनने के काम आ जाता है। जबकि, शेरबानी को एक बार पहनने के बाद दूसरी बार लोग कम ही पहनना पसंद करते हैं।
राजेंद्र सिंह, रेडीमेट गारमेंट विक्रेता।
---------
शादियों के सीजन में लोगों की डिमांड अनुसार उन्हें सामान उपलब्ध करवाना चुनौतीपूर्ण बन जाता है। खैर, नये लुक और डिजाइनर पेंट-कोट युवाओं को काफी भा रहे हैं। जबकि, शेरवानी समेत कुर्ता-पजामा खरीदने के लिए भी लोग पहुंचते हैं।
नरेंद्र सिंह, रेडीमेट गारमेंट विकेता।
---------
इलेक्ट्रोनिक लाईटों से तैयार सेहरा की डिमांड अब बहुत बड़ी है। सादे सेहरे के बजाए रंग-बिरंगी इलेक्ट्रोनिक लाईटों समेत नाम लिखे सेहरा खरीद कर पहनने की चाह लिए दूल्हे के परिजन पहुंच रहे हैं।

श्रीराम, सेहरा विक्रेता।
------------
पैसों के सादे हार के बजाए डिजाइनर हार खरीदने की मांग को लेकर उनके पास काफी डिमांड है। शादियों में डिजाइनर हार बनवाने की चाह लिए पूर्व में ही आर्डर आना आरंभ हो जाता है।
जयराम, हार विक्रेता।
-----------------
मोहम्मद अयूब

डिजाइनर सेहरा। संवाद

डिजाइनर सेहरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed