फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Deputy Director conducted a surprise inspection of Telka School.

Chamba News: उपनिदेशक ने तेलका स्कूल का किया औचक निरीक्षण

Fri, 04 Sep 2026 04:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 04:46 AM IST
विज्ञापन
Deputy Director conducted a surprise inspection of Telka School.
तेलका (चंबा)। डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर की ओर से विधानसभा के पटल पर विशेषाधिकार हनन का मामला उठाए जाने के बाद शिक्षा विभाग की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका का औचक निरीक्षण किया। डिप्टी डायरेक्टर विकास महाजन अपनी टीम के साथ स्कूल पहुंचे और स्कूल की व्यवस्थाओं तथा शिक्षण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य, एसएमसी, प्राथमिक स्कूल के सीएचटी और प्राथमिक स्कूल की एमसी के बयान दर्ज किए गए। उपनिदेशक के साथ विज्ञान परामर्शदाता राकेश कुमार और सीनियर असिस्टेंट दर्शन कुमार भी मौजूद रहे। टीम ने स्कूल का पूर्ण निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न भी पूछे।
विज्ञापन

15 अगस्त को मुख्य अतिथि को बुलाने को लेकर उठे विवाद के संबंध में प्राथमिक स्कूल सालवां की एसएमसी के प्रधान अच्छरेश ने भी अपना पक्ष रखा। अच्छरेश ने बताया कि विधायक डीएस ठाकुर को 15 अगस्त के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौखिक रूप से बुलाया गया था। हालांकि, बाद में जब उन्हें जानकारी मिली कि 15 अगस्त का कार्यक्रम एक ही स्थान पर आयोजित किया जाएगा, तो उन्होंने विधायक को बुलाने से मना कर दिया। डिप्टी डायरेक्टर विकास महाजन ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं तथा रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दिए कि जिन विषयों के अध्यापक उपलब्ध नहीं हैं, उन विषयों की पढ़ाई एलईडी के माध्यम से करवाई जाए। इस अवसर पर संजय शर्मा सहित अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed