फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Deploying multi task workers in six schools of the district

Chamba News: जिले के छह स्कूलों में मल्टी टास्क वर्करों की तैनाती

Sun, 22 Sep 2024 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Sep 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
Deploying multi task workers in six schools of the district
चंबा। जिले के छह सरकारी स्कूलों में मल्टी टास्क वर्करों की तैनाती हो गई है। इसके चलते शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। हाल ही में सरकार की ओर से छह प्राइमरी स्कूलों को बंद किया गया है।
विज्ञापन

बंद सरकारी स्कूलों में तैनात मल्टी टास्क वर्करों की तैनाती साथ लगते प्राइमरी स्कूलों में की गई है। यहां काफी समय से मल्टी टास्क वर्कर नहीं थे। ऐसे में शिक्षकों को ही स्कूलों का कामकाज देखना पड़ता था। एक तरफ शिक्षकों को विद्यार्थियों को पढ़ाना पड़ता था, वहीं बच्चों की देखभाल समेत स्कूल में भी व्यवस्था भी देखनी पड़ रही थी। शिक्षक अब पढ़ाने का ही काम करेंगे। अन्य कार्य मल्टी टास्क वर्कर करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में कम संख्या वाले प्राथमिक पाठशालाओं को बंद किया है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दूसरे स्कूलों में मर्ज किया गया है। अध्यापक और अन्य स्टाफ को भी दूसरे स्कूलों में शिफ्ट कर दिया है। इस बारे में सरकार ने आदेश जारी किए थे। इसके तहत शिक्षा विभाग ने यह कार्य पूरा कर लिया है। ऐसे में स्कूलों में व्यवस्था बेहतर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
उधर, कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा ज्ञान चंद ने बताया कि बंद हुए स्कूलों में तैनात मल्टी टास्क वर्करों को दूसरे स्कूलों में तैनात कर दिया है। इन स्कूलों में पहले मल्टी टास्क वर्कर नहीं थे। ऐसे में स्कूलों में व्यवस्था बेहतर होगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed