फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Department wakes up after ten days, Badoh check post gets electricity

Chamba News: दस दिन बाद खुली विभाग की नींद, बडोह चेक पोस्ट को मिली बिजली

Mon, 02 Oct 2023 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Department wakes up after ten days, Badoh check post gets electricity
वन विभाग की बडोह चेक पोस्ट:संवाद
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर बड़ोह में वन विभाग की चेक पोस्ट में दस दिन के बाद बिजली कनेक्शन लगाया गया। बोर्ड ने इससे पहले बिजली का बिल नहीं भरने के कारण चेक पोस्ट से बिजली कनेक्शन काट दिया था। इसके चलते न तो वहां सीसीटीवी कैमरे चल रहे थे और न चेक पोस्ट में रोशनी हो रही थी। शाम ढलते ही चेक पोस्ट में भी अंधेरा पसर रहा था जबकि माइनिंग की दृष्टि से वन विभाग की बड़ोह चेक पोस्ट सबसे संवेदनशील है।
विज्ञापन

इसी चेक पोस्ट से रोजाना दर्जनों की संख्या में टिपर और ट्रैक्टर रेत बजरी लेकर गुजरते हैं। ये रेत बजरी वैध या अवैध चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारी जांच करते हैं। इतना ही नहीं, चेक पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के लिए वहां सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है, लेकिन बिना बिजली यह कैमरा भी बंद पड़ा था। दस दिन के बाद जब विभाग की नींद खुली तो बिजली बोर्ड में बिल के पैसे जमा करवाए। इसके बाद बोर्ड ने चेक पोस्ट में बिजली कनेक्शन दोबारा लगाया।
विज्ञापन


चेक पोस्ट से बिजली कनेक्शन कटने के पीछे संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी की लापरवाही मानी जा रही है क्योंकि रेंज का पूरा जिम्मा वन परिक्षेत्र अधिकारी के कंधों पर रहता है। वनमंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि चेक पोस्ट में बिजली कनेक्शन लग चुका है। अब वहां पर नियमित रूप से सीसीटीवी से रिकॉर्डिंग और रात को चेकिंग की जा रही है।

वन विभाग की बडोह चेक पोस्ट:संवाद

वन विभाग की बडोह चेक पोस्ट:संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed