फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Department sent bank account number, incentive amount will be given instead of tab and laptop

Chamba News: विभाग ने भेजे बैंक खाता नंबर, टैब और लैपटॉप के बजाय मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Sun, 22 Dec 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Dec 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Department sent bank account number, incentive amount will be given instead of tab and laptop
चंबा। सूबे के मेधावियों को अब टैब और लैपटॉप की जगह अन्य व्यवस्था करने की तैयारी में प्रदेश सरकार है। प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2022-23 के मेधावियों के खाता नंबर मांगे हैं। इस बारे में समस्त जिला उपनिदेशकों को सरकार ने निर्देश जारी किए है। निर्देश जारी होने के बाद जिला उपनिदेशकों ने मेधावियों ने खाता नंबर ले लिए हैं। साथ ही आगामी कार्रवाई के लिए निदेशालय भेज दिए हैं। माना जा रहा है कि सरकार लैपटॉप और टैब के बजाय मेधावियों के लिए प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था कर सकती है। ताकि इस राशि से वे अपनी जरूरत और आगामी पढ़ाई में व्यय कर सकें है। सरकार की ओर से मेधावियों को सम्मानित करने का मकसद उन्हें परीक्षा में उत्तीर्ण अंक लाने के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि विद्यार्थियों पढ़ाई के दौरान ओर अधिक मेहनत कर सकें।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वर्ष 2022-23 के मेधावियों को अभी तक टैब की सौगात नहीं मिल पाई है। सरकार ने इन मेधावियों के खाता नंबरों की जानकारी मांगी है। जबकि मेधावियों काफी समय से टॉप में आने के बाद सम्मान की राह ताक कर रहे है। जिला चंबा की बात करें तो उक्त शैक्षणिक सत्र के 393 मेधावी दसवीं और जमा दो कक्षा के है। गौरतलब है कि सरकार की ओर से पहले लैपटॉप दिए जाते रहे है। मगर वर्ष 2021-22 में योजना के तहत टैब दिए गए। सरकार ने इसमें बदलाव किया। मगर अब सरकार ने मेधावियों के खाते मांगे है, जो संबंधित जिलों की ओर से भेज भी दिए हैं।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि सरकार की ओर से मेधावियों के खाते मांगे गए हैं। इस बारे में निदेशालय को जानकारी साझा कर दी गई है। अब सरकार की ओर से ही आगामी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed