फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Department purchased walkie talkies, will tighten control on forest encroachment

Chamba News: विभाग ने खरीदे वॉकी टॉकी, वन काटुओं पर कसेगी लगाम

Tue, 26 Dec 2023 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Department purchased walkie talkies, will tighten control on forest encroachment
चंबा में रात को टीम के साथ पेट्रोलिंग करने के दौरान सीसीएफ व डीएफओ।संवाद
चंबा। रात को जंगल से वन संपदा को चोरी करने वाली की सूचना वन रक्षक एक बटन दबाकर ही अपने अफसर को दे सकेगा। इसके लिए वन विभाग चंबा ने वॉकी टॉकी सेट का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। अकसर देखने को मिलता है कि पेट्रोलिंग के दौरान कोई संदिग्ध वाहन या वन काटु जंगल में हलचल करता है तो उसकी सूचना वन रक्षक को आगे की टीम तक पहुंचाने में काफी परेशानी होती है। कई बार मोबाइल में नेटवर्क नहीं होता तो कई बार मोबाइल पर नंबर डायल करते हुए वाहन दूसरी दिशा में लापता हो जाता है। इसी समस्या को देखते हुए वन विभाग ने अपने वन रक्षकों को पहले चरण में 16 वॉकी टॉकी सेट देने की व्यवस्था की है। शुरुआत में यह व्यवस्था वन मंडल चंबा की लोअर रेंज में की गई है। इस वॉकी टॉकी सेट के जरिए वन रक्षक किसी भी सूचना को एक बटन दबाकर अपने अफसर तक पहुंचा सकता है।
विज्ञापन


इस वॉकी टॉकी के जरिए वन विभाग जंगल में आग लगाने वालों और रात के समय वन संपदा को चोरी करने वालों पर शिकंजा कसेगा। रात के समय वन विभाग के टीमें अलग-अलग दिशाओं में पेट्रोलिंग करती हैं। ऐसे में यदि एक टीम को दूसरी टीम को कोई जरूरी सूचना देनी हो तो वे सीधे वॉकी टाॅकी के जरिए संपर्क कर सकेंगे। यही वॉकी टॉकी डीएफओ और सीसीएफ के पास भी रहेंगे। ताकि वे भी अपने कर्मचारियों के साथ जुड़े रहें। आने वाले समय में यह व्यवस्था जिला की सभी रेंजों में लागू हो सकती है। वन विभाग ने बदलते हुए परिवेश में खुद को आधुनिक करने की दिशा में यह कदम बढ़ाया है। इससे कर्मचारियों को भी वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों को पकड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन


चंबा लोअर रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन खंड अधिकारी और वन रक्षकों को वॉकी टॉकी दिए गए हैं। ताकि रात में पेट्रोलिंग के दौरान एक दूसरे को जरूरी सूचना देने में आसानी हो सके। जंगलों में आग लगाने वालों और वन संपदा को चोरी करने वालों को पकड़ने में भी यह वॉकी टॉकी काफी मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृतज्ञ कुमार, वन मंडल अधिकारी, चंबा
अफसर भी जा रहे पेट्रोलिंग पर
वन विभाग की टामों के साथ रात को पेट्रोलिंग करने के लिए मुख्य वन अरण्यपाल और वन मंडल अधिकारी भी जा रहे हैं। इससे वन कर्मचारियों का मनोबल बढ़ रहा है। साथ ही सही तरीके से ड्यूटी करने का पाठ भी सीखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed