फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Department forgot to restore Findru-Guwadi road

Chamba News: फिंडरू-गुवाड़ी सड़क को बहाल करना भूला विभाग

Fri, 17 May 2024 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 17 May 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Department forgot to restore Findru-Guwadi road
पांगी (चंबा)। ग्राम पंचायत फिंडरू के गांव गुवाड़ी के लिए सड़क मार्ग सर्दियों के बाद से यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इसका खामियाजा गांव के 50 परिवारों को उठाना पड़ रहा है। रोजाना गांव के बच्चों को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साच पास पहुंचने के लिए सुबह 6:00 बजे घर से निकालता पड़ता है। किलाड़ स्थित महाविद्यालय का रुख करने के लिए विद्यार्थियों को 16 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। विद्यार्थी गांव से फिंडरू तक पैदल आवाजाही करते हैं। यहां से आगे बस के जरिये संस्थान पहुंचते हैं। ग्रामीणों को मलाल है कि विभाग भी ग्रामीणों की समस्या को देख कर अनदेखा करने में ही लगा है।

गुवाड़ी वार्ड पंच प्यारदेई, मान सिंह, उदारनाथ, मानदेई, रामदेई, विश्वर लाल और सुरेश कुमार ने बताया कि मार्ग पर यातायात व्यवस्था के ठप होने की सूरत में यदि कोई अचानक बीमार पड़ जाए तो उसे पीठ पर या पालकी में स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना पड़ता है। लोगों को खाद्य या गृह निर्माण सामग्री घरों तक पहुंचाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार प्रबंधन को समस्या के समाधान को लेकर अवगत करवाया गया है। बावजूद इसके अभी तक विभाग की ओर से मार्ग की बहाली के लिए कोई भी व्यवस्था तक नहीं करवाई जा सकी है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मांग की है कि उक्त मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवा कर लोगों को राहत दी जाए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पांगी दिनेश शर्मा ने बताया कि मार्ग बहाली के लिए जेसीबी और टिपर लगाया गया है। मार्ग पर एक हिस्सा सड़क का ऐसा आ रहा है, जो धंस रहा है। कहा कि कुछ दिन धूप के बाद मिट्टी सूखने के बाद मार्ग बहाली में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed