फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Deodar wood hidden in bushes in the forest recovered

Chamba News: जंगल में झाड़ियों में छिपाकर रखी देवदार की लकड़ी बरामद

Tue, 12 Mar 2024 07:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 12 Mar 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
Deodar wood hidden in bushes in the forest recovered
जंगल में झाड़ियों में छिपाकर रखी देवदार की लकड़ी बरामद
विज्ञापन

सारनी जंगल में अवैध कटान का मामला, आरोपी वनकाटु अभी भी गिरफ्त से बाहर
वन विभाग ने करवाई है एफआईआर, अपने स्तर पर भी छानबीन कर रही हैं टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चीलबंगला वन बीट के तहत आते सारनी जंगल में अवैध कटान के मामले में वन विभाग की टीम ने देवदार की लड़की के छह ब्लॉक झाड़ियों से बरामद किए हैं। वन काटुओं ने देवदार के दो हरे-भरे पेड़ काटर इनकी लकड़ी के छिपा दी थी। वन विभाग और पुलिस की टीमें वनकाटुओं की धरपकड़ के लिए योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछा रही हैं। वन विभाग की टीमें दिन-रात पेट्रोलिंग कर रही हैं।
पुलिस को दिए बयान में वन रक्षक कुका ने बताया कि 5 मार्च को वह सारनी जंगल में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान देखा कि अज्ञात लोगों ने देवदार के दो पेड़ काट दिए हैं। मौके से इनकी लकड़ी भी गायब थी, जबकि वहां ठूंठ ही दिखाई दे रहे थे। इस पर वनरक्षक ने उच्च अधिकारी को इस घटना की सूचना दी। बीओ ने मौके पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर करवाई गई। इसके बाद विभाग की टीमें वनकाटुओं की धरपकड़ के लिए सक्रिय हो गई हैं। जंगल में काटे गए देवदार की लकड़ी की भी तलाश की जा रही थी। मंगलवार को जंगल में झाड़ियों के बीच देवदार की लकड़ी के छह ब्लॉक टीम ने बरामद किए हैं। इसके बाद पूरे जंगल में टीमें अब दिन-रात पेट्रोलिंग कर रही हैं।
विज्ञापन

बीओ संजीव कुमार सोनी ने बताया कि सारनी जंगल में अज्ञात लोगों की ओर से देवदार के दो पेड़ काटने को लेकर मामला दर्ज करवाया गया है। वन विभाग की टीम ने अपने स्तर पर भी जंगल में झाड़ियों की तलाश की। इस दौरान झाड़ियों में लकड़ी के ब्लॉक छह बरामद किए हैं। बताया कि वन विभाग की टीमें दिन-रात पेट्रोलिंग कर रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed