{"_id":"618e6af51d4e4a0870357744","slug":"dengue-knock-from-punjab-and-delhi-in-the-district-chamba-news-sml3899887165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पंजाब और दिल्ली से डेंगू की दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पंजाब और दिल्ली से डेंगू की दस्तक
विज्ञापन
Dengue knock from Punjab and Delhi in the district
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में पंजाब और दिल्ली से डेंगू की दस्तक हो रही है। इन राज्यों से चंबा आने वाले लोग डेंगू बीमारी का शिकार हो रहे हैं। इसके चलते जिले में कोरोना के साथ डेंगू के मरीज बढ़ना शुरू हो गए हैं। पिछले दस दिन में चंबा में पांच लोग डेंगू से ग्रसित पाए गए हैं, जिनका उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। कुछ लोग उपचार के बाद घर लौट चुके हैं। जिले में अब तक 13 लोग डेंगू का शिकार हो चुके हैं। डेंगू की बीमारी गंदे पानी में पलने वाले मच्छर के काटने से होती है। जिले की तुलना में बाहरी राज्यों में इस बीमारी का आतंक ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को अपने घर के आसपास स्वच्छ वातावरण रखने के लिए जागरूक कर रहा है।
लोगों को समझाया जा रहा है कि एक स्थान पर काफी दिन तक जमा रहने वाले गंदे पानी में जो मच्छर तैयार होता है, उसके काटने से लोगों को डेंगू होने का खतरा रहता है। इसलिए लोगों को अपने आसपास के माहौल में किसी प्रकार की गंदगी नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा जो लोग जरूरी कार्य या घूमने के लिए बाहरी राज्यों में जा रहे हैं, उन्हें इस बीमारी से बचने के लिए पूर्ण रूप से सुरक्षा रखनी चाहिए।
चंबा मेडिकल कॉलेज के मेडिसन विभाग के डॉक्टर संजय कश्यप ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। अभी तक जो भी मरीज अस्पताल में दाखिल हुए हैं, वे सभी बाहरी राज्यों से लौटे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपड़ोस के वातावरण को स्वच्छ रखें।