फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demand was 200 quintals... sent only 76 quintals of straw

Chamba News: मांग 200 क्विंटल की... भेजा महज 76 क्विंटल बालन

Thu, 26 Dec 2024 03:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 26 Dec 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Demand was 200 quintals... sent only 76 quintals of straw
भरमौर(चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में लोगों को डिमांड अनुसार बालन लकड़ी मुहैया करवाने में वन निगम असफल हो रहा है। इस बार भरमौर में वन निगम को 200 क्विंटल बालन लकड़ी उपलब्ध करवाने की डिमांड भेजी गई थी। लेकिन, निगम ने अभी तक भरमौर में मात्र 76 क्विंटल बालन लकड़ी भेजी है। 31 पंचायतों के लोग सर्दी में अपने घरों में ठंड से बचने के लिए आग जलाने में बालन लकड़ी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सर्दी के मौसम में भरमौर वासियों को पर्याप्त मात्रा में बालन की लकड़ी उपलब्ध नहीं हो रही है। इतना ही नहीं, इस बार पिछले साल की तुलना में बालन लकड़ी 70 रुपये प्रति क्विंटल महंगी मिल रही है। इसको लेकर भी लोगों ने अपनी नाराजगी सरकार के प्रति जाहिर की है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी अशोक कुमार, हंसराज, सुनील कुमार, जितेंद्र, रवि कुमार, सोभिया राम, देसराज और ध्याना राम ने बताया कि सर्दी के दौरान जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर में जीवन काफी कठिन हो जाता है। बर्फबारी होने पर कई गांवों में बिजली आपूर्ति भी गुल हो जाती है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचने के लिए बालन लकड़ी जलानी पड़ती है। लेकिन, सरकार इस लकड़ी की कीमत में हरेक वर्ष वृद्धि कर रही है। पिछले साल बालन के रेट 913 रुपये प्रति क्विंटल थे, जो कि इस साल बढ़कर 988 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं।
विज्ञापन

उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी भरमौर मेजर सिंह ने बताया कि बालन लकड़ी की कीमत का बढ़ना या कम होना वन निगम तय करता है। अभी तक डिमांड के मुताबिक भरमौर में बालन लकड़ी नहीं पहुंची है। इस बावत उच्चाधिकारी को बता दिया है।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed