{"_id":"67548532f97c93eaeb0cdeba","slug":"demand-to-remove-shortage-of-teachers-in-saloni-school-chamba-news-c-88-1-cmb1002-138949-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सलूणी स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सलूणी स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
Sat, 07 Dec 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलूणी में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष देसराज ने की। इस दौरान एसएमसी ने एक प्रस्ताव उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंंबा को सौंपा। पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार की अध्यक्षता में जिसमें स्कूल में चल रहे खाली पदों को भरने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस माह स्कूल वार्षिक परीक्षाएं आरंभ होने वाली है। लेकिन, शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों का भविष्य संकट में है।
स्कूल में जीव विज्ञान प्रवक्ता का पद दो वर्ष, रसायन विज्ञान का पद दो वर्ष, स्नातक अध्यापक विज्ञान का पद दो वर्ष, आईपी के शिक्षक का पद सात साल से खाली चल रहा है। इसके अलावा स्कूल में खस्ताहाल शौचालय की बजाय नई शौचालय के निर्माण की मांग की। इसके साथ खेल मैदान को पक्का करने या फिर टाइल के साथ मुख्य द्वार का निर्माण भी किया जाए। इस मौके पर वंदना देवी, पिंकी देवी, रेखा देवी, सुषमा, मदन लाल, नरेश कुमार और अमर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।