{"_id":"6a91bd7d09f1fbf39703fafc","slug":"demand-to-fill-150-of-the-300-sanctioned-posts-on-a-batch-wise-basis-chamba-news-c-88-1-cmb1003-194716-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 300 स्वीकृत पदों में से 150 बैचवाइज भरने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 300 स्वीकृत पदों में से 150 बैचवाइज भरने की मांग
Fri, 28 Aug 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी में बेरोजगार लाइब्रेरी यूनियन की बैठक में 150 पदों पर बैचवाइज भर्ती की आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। प्रदेश बेरोजगार लाइब्रेरी यूनियन और भटियात इकाई की संयुक्त बैठक शुक्रवार को चुवाड़ी चौगान में प्रदेश अध्यक्ष बलविंदर मनकोटिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ ने सरकार से जेओए (लाइब्रेरी) के लंबे समय से खाली पड़े करीब 1000 पदों को जल्द भरने की गुहार लगाई।
यूनियन ने मांग रखी कि 500 पद आयोग के माध्यम से और 500 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएं। पदाधिकारियों ने लाइब्रेरी के 200 नए पद मंजूर करने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। हालांकि, उन्होंने कहा कि पूर्व में स्वीकृत 100 पद केवल सीधी भर्ती से भरे गए जबकि भर्ती नियमों में बैचवाइज भर्ती का भी स्पष्ट प्रावधान है। संघ ने मांग की कि अब कुल स्वीकृत 300 पदों में से कम से कम 150 पद अनिवार्य रूप से बैचवाइज प्रक्रिया से भरे जाएं।
यूनियन के अनुसार प्रदेश में लगभग 25 हजार बेरोजगार लाइब्रेरियन रोजगार का इंतजार कर रहे हैं। इनमें कई अभ्यर्थी निर्धारित 45 वर्ष की आयु सीमा पार कर चुके हैं जिससे वे सीधी भर्ती की दौड़ से बाहर हो गए हैं। संघ ने मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से 50 वर्ष की आयु सीमा के करीब पहुंच चुके अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता से निर्णय लेने का आग्रह किया। बैठक में राजेश शर्मा, किशोरी लाल, मोनिका, सोनिका, शकील, अनिल और रेणुका सहित कई सदस्य मौजूद रहे।