{"_id":"67757ca17d27b8a76104e895","slug":"demand-to-change-the-timetable-of-shahua-bhanjradu-route-chamba-news-c-88-1-ssml1004-140886-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शहुआ-भंजराडू रूट की समयसारिणी बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शहुआ-भंजराडू रूट की समयसारिणी बदलने की मांग
Wed, 01 Jan 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र के शहुआ-भंजराडू रूट पर सरकारी बस सेवा की समयसारिणी बदलने की मांग को लेकर ग्रामीण उपमंडल अधिकारी चुराह से मिले। बुधवार को खजुआ, जुंगरा और पधर पंचायतों के लोगों ने उपमंडल अधिकारी चुराह को ज्ञापन सौंपा। इसमें ग्रामीण रमेश कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार, प्रकाश चंद और राज कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र में एकमात्र बस सुबह 10:30 बजे शहुआ से भंजराड़ू की ओर चलती है।
इसका छात्रों और कर्मचारियों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे मजबूरन छात्रों को टैक्सी का भारी किराया देकर स्कूल और कॉलेज पहुंचना पड़ता है। वहीं, शाम के यह बस भंजराड़ू से 3:30 बजे शहुआ को जाती है। जबकि, स्कूलों की छुट्टी 4:00 बजे होती है। इससे छात्रों और कर्मचारियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि यह बस सुबह शहुआ से 9:00 बजे चले और शाम को भंजराड़ू से 4:10 बजे वापस लौटे। इससे गरीब छात्रों और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा और वे समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। उप मंडलाधिकारी चुराह अंकुर ठाकुर ने समस्या का उचित समाधान करवाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया है।