{"_id":"66df2c6aaed8a1fdd10be847","slug":"demand-from-dc-to-open-passport-office-in-chamba-chamba-news-c-88-1-ssml1004-132768-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डीसी से चंबा में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डीसी से चंबा में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मांग
Mon, 09 Sep 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 09 Sep 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
चंबा में बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दो पर चर्चा करते प्रोग्रेसिव कौंसिल के पदाधिकारी।संवाद
चंबा। जिला चंबा में पासपोर्ट कार्यालय खोलने के लिए आवाज उठी है। चंबा प्रोग्रेसिव काउंसिल के पदाधिकारियों ने उपायुक्त से जल्द पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की है। चंबा प्रोग्रेसिव काउंसिल की बैठक अध्यक्ष चंद्रशेखर की अध्यक्षता में हुई।
पदाधिकारियों ने कहा कि इंग्लैंड, कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में नौकरी या पढ़ाई के सिलसिले में नौजवान या विद्यार्थी जाते हैं तो उनके माता-पिता बिना पासपोर्ट के उनके पास नहीं जा पाते हैं। जिले के लोगों की सुविधा के लिए पासपोर्ट कार्यालय खोला जाना जरूरी है। पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व पठानकोट में हवाई सेवाएं शुरू की गई थीं। इससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को चंबा पहुंचने के लिए काफी आसानी मिलती रहीं, लेकिन पता नहीं किस कारण यह सुविधा बंद कर दी गई है। इसलिए उन्होंने उपायुक्त से पठानकोट तक हवाई सेवाएं शुरू करने की मांग की है। बताया कि चंबा जिले की प्यास बुझाने वाली रानी सुनैयना की समाधि स्थली मलूणा के लिए सड़क निर्माण का कार्य शुरू तो हुआ है, लेकिन एक किमी शेष बचने पर अचानक इस कार्य को बंद कर दिया गया है। पदाधिकारियों ने उपायुक्त से उक्त कार्य को शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई है। बताया कि सड़क निर्माण होने से पांच किमी का सफर कम होगा, जिससे लोगों को आवाजाही करने में राहत मिलेगी। इस मौके पर मेजर एससी नैयर, विशाल महाजन, सुरेंद्र, हामिंद्र सेन, प्रवीन पुरी, मुकेश, अनिल, सुशील, तरुण बिज, गुरदीप सिंह, कौशल बख्शी समेत अन्य मौजूद रहे।
--