फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demand for compensation to farmers and gardeners

Chamba News: किसानों-बागवानों को मुआवजा देने की मांग

Sat, 03 Jun 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 03 Jun 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Demand for compensation to farmers and gardeners
चंबा। भारी ओलावृष्टि और बारिश के कारण किसानों-बागवानों को हुए नुकसान की एवज में उन्हें उचित मुआवजा देने की मांग भाजपा प्रदेश सचिव ने जिला प्रशासन से की है। शनिवार को भाजपा प्रदेश सचिव की अगुवाई में किसान-बागवान एडीएम अमित मेहरा से मिले। भाजपा प्रदेश सचिव जय सिंह, किसानों-बागवानों में देसराज, निधिया राम, प्रकाश चंद, अशोक कुमार, दिलीप कुमार, संजीव कुमार, माधो राम आदि ने बताया कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से जिले के किसानों और बागवानों की फसलों और उद्यान को भारी नुकसान पहुंचा है। मूसलाधार बारिश से गेहूं, मक्की, फ्रासबीन, आलू, गोभी समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। किसानों और बागवानों के फलदार बगीचों में सेब, प्लम, खुमानी, नाशपाती को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

बताया कि किसानों ने कर्जा लेकर फसलों और बगीचों पर पैसा खर्च किया है लेकिन अब उन्हें होने वाली क्षति से उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं। कहा कि अभी तक किसानों-बागवानों को न तो कई मुआवजा मिल पाया है और न ही नुकसान का आकलन ही तैयार किया जा सका है। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन तैयार करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed