{"_id":"67ed2437e066e56195060876","slug":"demand-for-bus-service-on-kilad-kullu-road-chamba-news-c-88-1-ssml1004-147522-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किलाड़-कुल्लू सड़क पर बस सेवा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किलाड़-कुल्लू सड़क पर बस सेवा की मांग
विज्ञापन
किलाड़-कुल्लू सड़क पर बस सेवा की मांग
निजी वाहनों में कुल्लू और केलांग पहुंचना पड़ रहा भारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। किलाड़-कुल्लू और किलाड़-केलांग रूट पर बस सेवाओं की बहाली को लेकर पंगवाल एकता मंच पांगी ने आवाज बुलंद की है। फरवरी और मार्च में भारी बर्फबारी के कारण बंद पड़े किलाड़-कुल्लू और किलाड़-केलांग सड़क को सीमा सड़क संगठन ने वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। यदि सड़क पर बस सेवा को आरंभ कर दिया जाता है तो पांगी के लोगों को कुल्लू और केलांग का रुख करने में राहत मिलेगी। निजी वाहनों में कुल्लू-केलांग तक पहुंचना पांगीवासियों की जेबों पर खूब भारी पड़ रहा है।
पंगवाल एकता मंच पांगी के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र पांगी फरवरी और मार्च में भारी बर्फबारी के कारण शेष विश्व से कट गया था। इसके बाद आखिरकार सीमा सड़क संगठन ने सड़कों को यातायात के लिए बहाल करवा दिया है लेकिन, अभी तक सड़कों पर बस सेवा शुरू न होने से पांगीवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आवासीय आयुक्त पांगी से प्राथमिकता के आधार पर किलाड़-कुल्लू और किलाड़-केलांग मार्ग पर बस सेवा आरंभ करवाकर लोगों को राहत प्रदान करने की मांग की है।