{"_id":"666c72904874a6c3fb015a69","slug":"delivery-conducted-in-108-ambulance-both-mother-and-child-healthy-chamba-news-c-88-1-ssml1004-127102-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 108 एंबुलेंस में करवाया प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 108 एंबुलेंस में करवाया प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
Fri, 14 Jun 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 14 Jun 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
चंबा में 108 एंबूलेंस में नवजात के साथ ईएमटी और परिजन।संवाद
चंबा। प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला के लिए 108 एंबुलेंस फिर जीवनदायिनी साबित हुई है। जुआंस गांव की महिला रुखसाना पत्नी जावेद को शुक्रवार सुबह 10:30 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई।
बढ़ती प्रसव पीड़ा को देखकर परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया। सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस में सवार होकर ईएमटी सितो देवी पायलट हाको के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचीं। महिला को 108 एंबुलेंस में लेकर वे स्वास्थ्य केंद्र किहार के लिए रवाना हुए। सुंडला नामक स्थान पर महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। ईएमटी ने परिजनों और चिकित्सीय स्टाफ से परामर्श कर एंबुलेंस में ही प्रसव करवाने का निर्णय लिया। बहरहाल, ईएमटी ने चिकित्सीय स्टाफ से फोन के जरिये जरूरी परामर्श लेकर सुरक्षित प्रसव करवाया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इसके बाद एंबुलेंस से ही दोनों को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचा कर दाखिल कर दिया गया है। संवाद