फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Deliberated on measures to prevent ragging.

Chamba News: रैगिंग की रोकथाम के उपायों पर किया मंथन

Wed, 09 Sep 2026 04:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 04:03 AM IST
विज्ञापन
Deliberated on measures to prevent ragging.
बहुतकनीकी संस्थान बनीखेत में हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बनीखेत में मंगलवार को एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य दीपक आंगरा ने की। इस दौरान परिसर में रैगिंग की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई और प्रभावी उपायों को लेकर मंथन हुआ। प्राचार्य दीपक ने कहा कि विद्यार्थियों को रैगिंग जैसी कुप्रथा से सुरक्षित रखना संस्थान की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नए विद्यार्थियों को वरिष्ठ छात्रों के साथ सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलना चाहिए। रैगिंग से विद्यार्थियों में भय और असुरक्षा की भावना पैदा होती है, इसलिए इसकी रोकथाम के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।


बैठक में कमेटी सदस्यों ने रैगिंग के दुष्प्रभावों और इससे संबंधित नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने पर जोर दिया। साथ ही विद्यार्थियों को शिकायत दर्ज करवाने के लिए उपलब्ध माध्यमों की जानकारी देने की बात कही गई जिससे किसी भी तरह के मानसिक दबाव, अपमान या परेशानी की स्थिति में वे बिना भय के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क कर सकें। प्राचार्य ने कहा कि रैगिंग पर अंकुश लगाने के लिए केवल नियम बनाना पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रशासन को सामूहिक जिम्मेदारी निभानी होगी। वरिष्ठ विद्यार्थियों को कनिष्ठ छात्रों के प्रति सहयोगात्मक रवैया अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक में समय-समय पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने और विद्यार्थियों से निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी सहमति बनी। कमेटी सदस्यों ने रैगिंग मुक्त शैक्षणिक वातावरण कायम रखने के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed