फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Delegation met ADM on Pradhan's arbitrariness

Chamba News: प्रधान की मनमानी पर एडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

Tue, 09 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Delegation met ADM on Pradhan's arbitrariness
चंबा एडीएम अमित मैहरा को ज्ञापन देते ग्राम पंचायत चरोड़ी के प्रतिनि​धि।संवाद
चरोड़ी के उपप्रधान सहित पांच वार्ड पंचों ने की भेंट
विज्ञापन

कहा-पत्नी है प्रधान, विकास कार्यों में कर रहा हस्तक्षेप
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विकास खंड तीसा के तहत ग्राम पंचायत चरोड़ी के उपप्रधान सहित पांच वार्ड पंच एडीएम चंबा अमित मेहरा से मिले। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रधान और सचिव की मनमानी के चलते वे अपने पद से त्याग पत्र देना चाहते हैं। उप प्रधान ज्वारदीन और वार्ड पंच जुम्मी, गोपाल सिंह, अनीता, रेशमू और जरीना बेगम ने बताया कि उनके त्याग पत्र देने का कारण पंचायत सचिव और प्रधान का मनमर्जी से कार्य करना और बार-बार धमकी देना है। कहा कि 15वें वित्तायोग, पंचायत से संबंधित सरकारी दस्तावेज और पंचायत के लिए स्वीकृति हुई धनराशि के मामले पर प्रधान का पति हस्तक्षेप कर रहा है। बताया कि जब भी सचिव कार्यालय में होता है तो पंचायत प्रधान का पति भी वहीं पर मौजूद रहता है। बताया कि वर्ष 2023 में उनके 56 कार्य के आदेश हुए। इसके मस्टररोल निकालने में पंचायत प्रधान और सचिव ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधान के पति के हस्तक्षेप के चलते वे अपने कार्य सही से नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने एडीएम से मांग की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए।
एडीएम अमित मेहरा का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में लाया गया है। कहा कि मामले की उचित जांच की जाएगी और नियमानुसार आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed