{"_id":"67055e9136ecc185470b0d82","slug":"deled-regular-classes-will-start-from-14th-chamba-news-c-88-1-cmb1003-134703-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 14 से शुरू होंगी डीएलएड की नियमित कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 14 से शुरू होंगी डीएलएड की नियमित कक्षाएं
Tue, 08 Oct 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंबा में डीएलएड सत्र 2024-26 की नियमित कक्षाएं 14 अक्तूबर से शुरू होंगी। इस संदर्भ में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू की प्रधानाचार्य ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
संस्थान के लिए एक सौ सीटें आरक्षित हैं। यहां भावी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। काउंसलिंग के बाद प्रशिक्षुओं का चयन हो गया है। अब नियमित कक्षाएं संस्थान की ओर से शुरू की जा रही हैं।
उन्होंने प्रशिक्षुओं को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित तौर पर कक्षाएं लगाएं। गौरतलब है कि पहले संस्थान के लिए 200 सीटें आरक्षित थीं। करीब चार साल पहले इन सीटों में कटौती की गई। अब 100 सीटों पर ही हर साल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डीएलएड प्रशिक्षण की अवधि दो वर्ष है। इसके बाद टेट परीक्षा उत्तीर्ण कर अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती के लिए पात्र हो जाते हैं।
विज्ञापन
उधर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंबा की प्रधानाचार्य नम्रता शर्मा ने बताया कि 14 अक्तूबर से डीएलएड सत्र 2024-26 की नियमित कक्षाएं शुरू हो रही हैं।