फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   degree college will open in banikhet 22 panchayats will get benefit

बनीखेत में खुलेगा डिग्री कॉलेज, 22 पंचायतों को मिलेगा लाभ

Sat, 25 Jun 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
degree college will open in banikhet 22 panchayats will get benefit
बनीखेत (चंबा)। प्रदेश सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक में बनीखेत में डिग्री कॉलेज खोलने की सांविधानिक मंजूरी मिल गई है। इससे 22 पंचायतों के लोगों में खुशी की लहर है। पिछले वर्ष तलेरू में राष्ट्रीय बोटिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बनीखेत में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

अब बनीखेत क्षेत्र की 22 पंचायतों के युवाओं को बारहवीं कक्षा से आगे की पढ़ाई करने के लिए 50 किलोमीटर दूर चंबा या चुवाड़ी नहीं जाना पड़ेगा। बनीखेत में रहकर ही युवा अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएंगे। इससे गरीब परिवारों से संबंध रखने वाले विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा क्योंकि ऐसे विद्यार्थियों के लिए चंबा या चुवाड़ी में किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा था। अब ये विद्यार्थी अपने घर के पास ही पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने बताया कि बनीखेत में डिग्री कॉलेज खोलने को लेकर युवा लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसको लेकर युवा उनसे भी कई बार मिले। जब मुख्यमंत्री तलेरू में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे तो इस मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री से गुजारिश की गई। उन्होंने अपने संबोधन में इसकी घोषणा की थी। आगामी दिनों में कॉलेज भवन के निर्माण के लिए उपयुक्त जगह का चयन करवाकर शीघ्र कार्य आरंभ करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र भी किए स्तरोन्नत
डलहौजी क्षेत्र में राजकीय उच्च विद्यालय ग्रैंगर को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय मंगलेरा, जुटराहन और लदेड़ को राजकीय उच्च विद्यालय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय चाना को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत कर विभिन्न श्रेणियों के 23 पदों को सृजित कर उन्हें भरने की अनुमति भी प्रदान की गई। कबायली क्षेत्र पांगी में स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र सुराल और क्रियूनी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत कर पद सृजित कर भरने को मंजूरी दी गई। चुराह तहसील के कोहल और देहग्रां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने और इन संस्थानों के संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 6 पदों के सृजन और इन्हें भरने की स्वीकृति प्रदान की गई। जिले के पल्यूर, ककियां और कैला मेें स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने और विभिन्न श्रेणियों के पद सृजित कर उन्हें भरने को मंजूरी दी गई। लबाणा-डेरा, टप्पर, चित्रकूट, नड्डल, भडे़ला में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने को स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा कुलाल में पशु औषधालय खोलने को भी हरी झंडी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed