{"_id":"60cdf6788ebc3e342479c1fa","slug":"defects-found-in-records-of-medicines-notice-to-chemists-chamba-news-sml3741126163","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाइयों के रिकॉर्ड में मिली खामी, केमिस्टों को थमाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाइयों के रिकॉर्ड में मिली खामी, केमिस्टों को थमाए नोटिस
विज्ञापन
बनीखेत में दवाई की दुकान में जांच पड़ताल करते ड्रग इंस्पेक्टर व टीम।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। डॉक्टर की पर्ची के बिना लोगों को दवाइयां बेचने वाले केमिस्टों पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को ड्रग इंस्पेक्टर और राज्य मादक पदार्थ नियंत्रण इकाई कांगड़ा की टीम संयुक्त रूप से बनीखेत परिक्षेत्र में संचालित दवाई की दुकानों में छापा मारा। इस दौरान तीन केमिस्टों को नोटिस जारी किए गए।
जांच के दौरान तीन केमिस्टों की दुकानों में दवा के क्रय-विक्रय के रिकॉर्ड में खामी पाई गई। इसको लेकर केमिस्टों को खामी सुधारने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। सात दिन के भीतर केमिस्टों को दवाइयों के रिकॉर्ड में सुुधार कर स्वास्थ्य विभाग को सूचित करना होगा। ऐसा नहीं करने पर केमिस्टों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग नियमानुसार कार्रवाई भी कर सकता है।
स्टेट ड्रग कंट्रोलर और पुलिस विभाग की ओर से नशीली दवाइयों को डॉक्टर की पर्ची के बिना लोगों को देने वाले केमिस्टों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इसी अभियान के तहत ड्रग इंस्पेक्टर और राज्य मादक पदार्थ नियंत्रण इकाई कांगड़ा की टीम ने बनीखेत, गोली और बाथरी के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में दबिश दी। इस दौरान जहां तीन केमिस्टों को नोटिस थमाए गए तो वहीं एक केमिस्ट की दुकान से दो दवाइयों के सैंपल भी भरे गए हैं। इनमें एलर्जी और पेन किल्लर दवा शामिल है। इन सैंपलों को स्वास्थ्य विभाग जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेजेगा।
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर की पर्ची बिना मरीजों को दवाई देने वाले केमिस्टों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। बनीखेत परिक्षेत्र में दबिश के दौरान तीन केमिस्टों की दुकानों के रिकॉर्ड में खामी पाए जाने के बाद उन्हें नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जबकि, एक दुकान से दो दवाइयों के सैंपल भी भरे गए हैं।