फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Decision to change uniform in Khajjiar school postponed

Chamba News: खज्जियार स्कूल में वर्दी बदलने का निर्णय टला

Tue, 18 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Decision to change uniform in Khajjiar school postponed
खज्जियार (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खज्जियार में मार्च के बाद ही विद्यार्थियों की वर्दी बदलने का निर्णय स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया। मार्च तक स्कूल में जमा एक की छात्राएं पहले की तरह ही ग्रे कलर की कमीज, सफेद सलवार और दुपट्टा पहनेंगी। जबकि, ग्रे पेंट और सफेद कमीज छात्रों की वर्दी रहेगी। छठी से दसवीं तक छात्र ब्लू पेंट और सफेद कमीज में स्कूल आएंगे। छात्राओं के लिए ब्लू कमीज, सफेद सलवार और दुपट्टा रहेगा। मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में अभी बच्चों की वर्दी न बदलने को लेकर अभिभावकों ने सहमति जताई है। अभिभावकों ने सुझाव दिया कि छठी और नौवीं कक्षा में दाखिला लेने वाले बच्चों को किताबें भी दे दी जाएं। बैठक में स्कूल के अतिरिक्त कमरे बनाने के लिए वन विभाग के पास भेजी गई फाइल को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य पवन कुमार, एसएमसी अध्यक्ष विक्रम सहित सदस्यों में रंजू, नरेश कुमार, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed