फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Debris of road cutting being thrown in Ravi, increasing pollution

Chamba News: रजेरा-भानिया सड़क बनाने में रावी नदी को किया जा रहा प्रदुषित

Sun, 01 Jan 2023 09:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
Debris of road cutting being thrown in Ravi, increasing pollution
चंबा के रजेरा से भानिया को बन रही सड़क का मक रावी नदी में लगाया जा रहा ठिकाने - फोटो : Chamba
चंबा। रावी नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए जहां जिला प्रशासन रोजाना सरकारी विभागों को दिशा निर्देश जारी कर रहा है, वहीं सड़क निर्माण के दौरान सारा मलबा रावी नदी में फेंककर लोक निर्माण विभाग के ठेकेेदार रावी नदी को प्रदूषित कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों रजेरा से भानिया के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जहां पर सड़क बनाने के लिए की जा रही कटिंग से निकलने वाला मलबा डंपिंग साइट पर फेंकने के बजाय सीधे रावी नदी में ठिकाने लगाया जा रहा है। रावी नदी तो इससे प्रदूषित हो रही है, साथ में वन संपदा को भी नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन हैरानी इस बात की है कि वन विभाग का कोई कर्मचारी इसके खिलाफ कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठा रहा है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर अपना रोजगार शुरू करने वाले बेरोजगारों को तो वन विभाग अवैध कब्जा करने का हवाला देकर खदेड़ देता है, लेकिन वन संपदा को मलबे से तबाह करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जहां पर मलबा फेंका का जा रहा है। वहां, छोटे पौधे मलबे में दब चुके हैं। रावी का तट मलबे से भर चुका है। बरसात के दिनों में रावी नदी का जलस्तर बढ़ने पर यह मक निचले क्षेत्रों में तबाही मचा सकता है। इसलिए विभाग को इस अवैध डंपिंग को लेकर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। जल्द ही संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी को भेजकर मलबा फेंककर वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अमित शर्मा, वनमंडल अधिकारी चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed