{"_id":"5e481c8b8ebc3ee5f668df6f","slug":"death-chamba-news-sml32449943","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी घूमने आए पर्यटक की हृदय गति रुकने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलहौजी घूमने आए पर्यटक की हृदय गति रुकने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी घूमने आए गुजरात के एक पर्यटक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। यह मामला शुक्रवार देर रात पेश आया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया और शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पर्यटक की पहचान गिरीश पटेल पुत्र माधव लाल निवासी 17 सुरेल बंगला समीप जजास बंगला बोडक देव सिटी अहमदाबाद गुजरात के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरीश अपनी पत्नी व अन्य दोस्तों के साथ 12 फरवरी को डलहौजी घूमने आया था। शुक्रवार देर रात गिरीश के सीने में अचानक दर्द उठा। पत्नी ने दोस्तों को बुलाया और गिरीश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने गिरीश को मृत घोषित कर दिया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। डलहौजी थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पत्नी के बयान दर्ज किए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा। सिविल अस्पताल डलहौली के बीएमओ डॉ. विपिन ने इसकी पुष्टि की है।
एसएचओ आशीष पठानिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।