{"_id":"5ee107108ebc3e432e60957c","slug":"deadbody-found-in-handla-chamba-chamba-news-sml3352785175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांडला गांव में दो दिनों से लापता व्यक्ति का ढांक में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांडला गांव में दो दिनों से लापता व्यक्ति का ढांक में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात के हांडला गांव में दो दिनों से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान संजय कुमार पुत्र सरवन सिंह निवासी गांव रांग हांडला डाकघर होबार के रूप में हुई है। वह आठ जून को सुबह घर से निकला था। मगर शाम होने तक घर नहीं पहुंचा।
परिजनों ने उसे तलाश करने का भरसक प्रयास किया। लेकिन उसका कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा पाए। इसके बाद परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी। बुधवार को गांव के पास खाई में किसी ने एक व्यक्ति का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को खाई से निकाला। इसकी शिनाख्त करने पर शव उपरोक्त व्यक्ति का निकला।
शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। एसएचओ रोहित गुलेरिया ने बताया कि गांव के ढांक में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।