फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   deadbody found in chamba siyul river

घर से लापता महिला का सियुल नदी में मिला शव

Sat, 06 Jun 2020 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
deadbody found in chamba siyul river
चंबा। सियुल नदी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मसूमा पत्नी इकबाल मोहम्मद निवासी गांव बनोड़ी डाकघर भांदल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वह शुक्रवार रात को घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसे तलाश करने का प्रयास किया। मगर उसका कहीं भी सुराग नहीं लगा। परिजन देर रात तक उसे तलाश करते रहे। शनिवार को सुबह के समय सियुल नदी किनारे एक महिला का शव ग्रामीणों ने देखा। इसके बारे में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इससे पूर्व मौके पर लापता महिला के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई गई। यहां परिजनों ने महिला की पहचान की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि सियुल नदी में महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed