फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dead

बघेईगढ़ के पास हुई कार दुर्घटना के घायल ने चंबा में तोड़ा दम

Sat, 03 Oct 2020 07:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
dead
तीसा (चंबा)। नकरोड़-बघेईगढ़ मार्ग पर कार दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति ने चंबा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ज्ञान चंद पुत्र मनसा राम निवासी गांव बहनोता डाकघर लेसुंई के रूप में हुई है। जो शुक्रवार शाम को बघेईगढ़ के पास कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए रात को सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में घायल ने आखिरी सांस ली। दुर्घटना में घायल के सिर पर गहरी चोट लगी थी। इसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतक एक शिक्षक था। पुलिस ने शनिवार को चंबा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की आगामी कार्यवाही को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed