{"_id":"613f78288ebc3e3ee67ea4bd","slug":"dead-body-recovered-chamba-news-sml3837276136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना में लापता व्यक्ति का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दुर्घटना में लापता व्यक्ति का मिला शव
विज्ञापन
dead body recovered
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। खड़ामुख में कार दुर्घटना में लापता व्यक्ति का शव 14 दिन बाद बरामद हुआ है। मृतक की पहचान गिल्लू राम पुत्र जैसो राम निवासी गांव बगडू डाकघर सिरड़ी के रूप में हुई है। गौरतलब है कि तीस अगस्त को खड़ामुख के पास चमेरा जलाशय में कार गिरी थी, जिसमें गिल्लू राम लापता हो गए थे। पुलिस की ओर से लापता को तलाश करने के लिए सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन, पुलिस को लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लगा।
सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि खड़ामुख के पास चमेरा जलाशय में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को जलाशय से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस ने शव की पहचान के लिए पूलन पंचायत की प्रधान अनीता कपूर को भी मौके पर बुलाया।
इस दौरान मृतक के परिजन भी मौजूद रहे, जिन्होंने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि चमेरा जलाशय में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव 14 दिन पहले हुई कार दुर्घटना में लापता व्यक्ति का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।