फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dead body recovered

कार दुर्घटना में लापता व्यक्ति का मिला शव

Mon, 13 Sep 2021 09:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
dead body recovered
dead body recovered
भरमौर (चंबा)। खड़ामुख में कार दुर्घटना में लापता व्यक्ति का शव 14 दिन बाद बरामद हुआ है। मृतक की पहचान गिल्लू राम पुत्र जैसो राम निवासी गांव बगडू डाकघर सिरड़ी के रूप में हुई है। गौरतलब है कि तीस अगस्त को खड़ामुख के पास चमेरा जलाशय में कार गिरी थी, जिसमें गिल्लू राम लापता हो गए थे। पुलिस की ओर से लापता को तलाश करने के लिए सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन, पुलिस को लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि खड़ामुख के पास चमेरा जलाशय में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को जलाशय से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस ने शव की पहचान के लिए पूलन पंचायत की प्रधान अनीता कपूर को भी मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

इस दौरान मृतक के परिजन भी मौजूद रहे, जिन्होंने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि चमेरा जलाशय में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव 14 दिन पहले हुई कार दुर्घटना में लापता व्यक्ति का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed