Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   DDCA entrusts Rajiv Nayyar from Chamba with the captaincy of the Under-19 team

Chamba News: चंबा के राजीव नैय्यर को डीडीसीए ने सौंपी अंडर-19 टीम की कमान

Sat, 31 Oct 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 31 Oct 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
DDCA entrusts Rajiv Nayyar from Chamba with the captaincy of the Under-19 team
दो हजार दावेदारों में चयनित होकर बने वरिष्ठ कोच, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव अब तराशेगा युवा प्रतिभाएं
विज्ञापन

इंडिया-ए और इंडिया-बी का कर चुके हैं प्रतिनिधित्व, इंग्लैंड में 12 साल खेला काउंटी क्रिकेट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा के अनुभवी क्रिकेटर राजीव नैय्यर अब दिल्ली के युवा क्रिकेटरों को अपनी खेल समझ और तकनीकी अनुभव से तराशेंगे। दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने उन्हें पुरुष अंडर-19 टीम का वरिष्ठ कोच नियुक्त किया है।
देशभर से करीब दो हजार प्रतिभागियों ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। इनमें राजीव का चयन जिले के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि है। राजीव नैय्यर ने नियुक्ति के लिए डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली का आभार जताया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने हिमाचल के एक कोच पर भरोसा जताकर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

राजीव का खिलाड़ी के रूप में भी लंबा और उपलब्धियों से भरा सफर रहा है। वह इंडिया-ए की ओर से दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल चुके हैं। इंडिया-बी की तरफ से चैलेंजर ट्रॉफी में हिस्सा लिया, जबकि नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए दस साल तक दलीप और देवधर ट्रॉफी खेले। रणजी ट्रॉफी में भी उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं। वर्ष 1999 में आठ प्रथम श्रेणी मैचों में 952 रन बनाकर देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया था। दलीप ट्रॉफी में उनके नाम तीन शतक दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वह 12 वर्षों तक इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं। करीब दो दशक के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अनुभव के साथ अब उन्हें डीडीसीए के युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का अवसर मिलेगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed