फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dc went to manimahesh

यात्रा के प्रबंधों का जायजा लेने उपायुक्त मणिमहेश रवाना

Wed, 22 Jun 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, भरमौर (चंबा) Updated Wed, 22 Jun 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
dc went to manimahesh
manimahesh - फोटो : अमर उजाला

यात्रा के प्रबंधों का जमीनी जायजा लेने खराब मौसम से बेपरवाह उपायुक्त सुदेश मोख्टा मणिमहेश रवाना हो गए हैं। बुधवार तड़के करीब छह बजे उन्होंने हड़सर से चढ़ाई शुरू की। उपायुक्त के साथ अतिरिक्त दंडाधिकारी भरमौर विनय धीमान व एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर सहित पर्वतारोहण दल भरमौर की एक टीम मणिमहेश रवाना हुई है।

विज्ञापन


मणिमहेश यात्रा को लेकर वीरवार को प्रशासन ने भरमौर में एक बैठक का आयोजन किया है। इस बैठक में यात्रा के पड़ाव, लंगर स्थल व सुधार पर मंथन होना है। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ट्रस्ट की इस बैठक से पूर्व खुद भी मणिमहेश पर्वत का जायजा लेना चाहते थे ताकि जमीनी स्तर पर सुधार के प्रयास हो सकें। गौरतलब है कि इस बार मणिमहेश यात्रा 25 अगस्त से शुरू होकर 9 सितंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


मणिमहेश पर्वत पर बर्फ पिघलने के बाद रास्ते व पड़ाव बनाने का काम ट्रस्ट की ओर से जुलाई महीने की शुरूआत से शुरू होगा। बारिश व बर्फबारी की वजह से मणिमहेश तक पहुंचने का ज्यादातर रास्ता क्षतिग्रस्त हो जाता है। साथ ही पड़ाव को भी दोबारा से व्यवस्थित करने की नौबत हर साल आन पड़ती है। प्रशासनिक दौरे पर मणिमहेश निकले उपायुक्त लंगर लगाने के लिए चिह्नित जगह का भी मुआयना करेंगे। साथ ही हादसे वाली जगहों को चिह्नित किया जाएगा और इन्हें रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। यह पहली मर्तबा है जब किसी उपायुक्त ने मणिमहेश यात्रा की बैठक लेने से पूर्व खुद जाकर जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि उपायुक्त बुधवार देर रात को ही वापस भरमौर लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक से पूर्व जमीनी हकीकत जानना जरूरी : उपायुक्त
मणिमहेश यात्रा पर जाने से पूर्व उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि वे खुद जमीनी हकीकत का पता लगाना चाहते हैं। ट्रस्ट की बैठक में जरूरी सुझाव तभी लागू हो पाएंगे जब उन्हें खुद यात्रा की जानकारी होगी। उन्होंने बताया कि वे पैदल चलने में माहिर हैं और एक ही दिन में मणिमहेश दर्शन व स्नान के बाद वापस भरमौर लौट आएंगे।


मौसम पर निर्भर डलहौजी के युवकों की तलाश
शिवरात्रि पर्व पर मणिमहेश दर्शनों को गए डलहौजी के दो युवकों की खोज एक बार फिर मौसम पर निर्भर हो गई है। दोनों युवक ग्लेशियर के नीचे दबे हो सकते हैं लेकिन उनकी तलाश तभी शुरू होगी जब मौसम साफ रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि मौसम ने साथ दिया तो दोनों युवकों की तलाश भी जल्द ही पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed