फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   DC took stock of the construction site of indoor stadium

Chamba News: डीसी ने लिया इंडोर स्टेडियम के निर्माण स्थल का जायजा

Fri, 18 Oct 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 18 Oct 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
DC took stock of the construction site of indoor stadium
चंबा के पुलिस मैदान बारगाह में इंडोर स्टेडियम की जगह का  निरीक्षण करती प्रशासन की टीम।संवाद क
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में निर्मित होने वाले इंडोर स्टेडियम को लेकर जिला प्रशासन ने कदमताल शुरू कर दी है। शुक्रवार को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने निर्माण स्थल पर विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता के बारे में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उप मंडल अधिकारी (नागरिक), राजस्व विभाग और जिला खेल अधिकारी को निर्देश दिए कि इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए जो अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है, उसका चयन कर पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा किया जाए।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के पुलिस मैदान बारगाह के साथ इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। स्टेडियम में बैडमिंटन, कबड्डी, योग, बॉक्सिंग और कुश्ती के अलावा स्विमिंग पूल की भी व्यवस्था होगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार, अधिशासी अभियंता (कार्यवाहक) लोक निर्माण दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार बलदेव राज सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed