{"_id":"5f91b5ad8ebc3e9b7e32b684","slug":"dc-rana-take-charge-of-dc-chamba-today-chamba-news-sml3492267103","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी राणा ने संभाला उपायुक्त चंबा का पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी राणा ने संभाला उपायुक्त चंबा का पदभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करते हुए हर व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी, जिससे की चंबा के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। वीरवार दोपहर बाद उपायुक्त चंबा का पदभार संभालने के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि चंबा जिले की समस्याओं और आवश्यकताओं को पूरा करवाने के लिए भी हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय कोरोना संक्रमण चल रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार के आदेशों को मद्देनजर रखते हुए हर संभव प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इससे संक्रमण से जिले के बाशिंदों को सुरक्षित रखा जा सके। इससे पूर्व डीसी राणा विशेष सचिव राजस्व एवं निदेशक पर्यावरण विज्ञान एवं तकनीकी के पद पर शिमला में तैनात थे।
उसके पहले शिमला में वह सर्व शिक्षा अभियान के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी डीसी राणा इससे पूर्व पहले भी जिले में सेवाएं दे चुके हैं। इसमें सहायक आयुक्त (विकास) खंड विकास अधिकारी तीसा, एसडीएम भरमौर और एसडीएम डलहौजी के पद शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चंबा ऐस्पिरेशनल जिले में शामिल हैं। इसमें जिले के विकास के लिए पहले से ही शुरू विभिन्न योजनाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। चंबा में पूर्व में रहे कार्यकाल के कारण जिले की भौगोलिक परिस्थितियों और यहां की समस्याओं से भी अवगत रहा हूं।