फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dc chamba order to fir against municupal council

डंपर व कुलेक्शन का कूड़ा खुले में फैंकने पर नप के खिलाफ दर्ज करवाई जाएगी एफआईआर

Mon, 04 Nov 2019 09:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
dc chamba order to fir against municupal council
चंबा। डंपर और डोर टू डोर कलेक्शन के माध्यम सेे एकत्रित कूड़े कर्कट को खुले में फेंकने के मामले में नगर परिषद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस संबंध में सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने निर्देश जारी कर दिए हैं। उपायुक्त ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर भविष्य में नगर परिषद खुले में फेंकता पाया गया तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर परिषद कूड़ा एकत्रित करने के बाद उसे खुले में फेंककर जलाने की प्रशासन के पास शिकायतें मिल रही है। कूड़ा कर्कट का सही निष्पादन न होने से कई तरह की समस्याएं सामने आ सकती हैं। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि कूड़ा डंपर खाली करने की जगह का वीडियो बनाकर प्रशासन को भेजा जाए। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कूड़े का उचित तरीके से निष्पादन करने की प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने प्लास्टिक कचरा, पेपर वेस्ट और गीले कचरे को अलग कर रोजाना उसकी मात्रा की जानकारी भी देने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि शिक्षा की गुणवता और परीक्षा परिणाम प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जिले में ‘‘फोक्स स्कूल’’ चिन्हित किए हैं। जिन स्कूलों के परिणाम को और बेहतर बनाया जा सकता है, उन्हें ‘आकांक्षी’ श्रेणी में रखा गया है। जबकि जिन स्कूलों के परिणाम में सुधार की नितांत आवश्यकता है उन्हें ‘क्रिटिकल’ श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए जिले में शिक्षा विभाग को परीक्षा-मित्र वेबसाइट बनाने के निर्देश भी दिए। इस वेबसाइट में हर विषय के परीक्षा की नजर से महत्वपूर्ण प्रश्न और विषयों की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस वेबसाइट में हर सप्ताह, हर विषय के 15 प्रश्न अपलोड किए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि शीतला पुल के पास माई का बाग के समीप ओपन एअर जिम बनाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।
बैठक में चंबा से करियां तक सड़क की मैटलिंग, चंबा और डलहौजी में पार्किंग बनाने, कुगती के आसपास के क्षेत्रों में अवैध शिकार, चौगान का सौंदर्यीकरण सहित अन्य कई विकासात्मक विषयों पर चरचा की गई। बैठक में आस्ट्रिया विश्वविद्यालय के प्रो. शहनवाज ने चंबा के पर्यावरण, संस्कृति व विकास पर आधारित पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुति भी दी।

उन्होंने चंबा के समृद्ध इतिहास व विकास के साथ-साथ वर्तमान परिप्रेक्ष्य में व्यापक परिवर्तन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। बैठक में एडीसी मुकेश रेपस्वाल, एसडीएम शिवम प्रताप सिंह, स्वच्छ चंबा कार्यक्रम के समन्वयक सौरभ जस्सल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजय कुमार और जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed