फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Day labor, nights spent guarding

Chamba News: दिन में मजदूरी, रात को पहरेदारी में कट रहीं रातें

Wed, 25 Feb 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 25 Feb 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Day labor, nights spent guarding
सिहुंता क्षेत्र के किसान लावारिस पशुओं, सुअरों से फसलें बचाने को दे रहे पहरा
विज्ञापन

टिन के शेड बनाकर खेतों में काट रहे रातें, बोले- वर्षों से चली आ रही समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। क्षेत्र के किसान दिन में मजदूरी और रात में खेतों की पहरेदारी कर अपनी फसल बचाने को मजबूर हैं। लावारिस पशु, सुअर और सांभर उनकी मेहनत को पलभर में बर्बाद कर देते हैं।
ठंडी रातों में टिन के शेड बनाकर जागना अब उनकी दिनचर्या बन गई है लेकिन प्रशासनिक मदद न मिलने से मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दिन भर दिहाड़ी-मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाले किसान रात होते ही खेतों की पहरेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों में वीरवाहन सिंह, राज कुमार, बचित्र सिंह, कनरैल सिंह, सुभाष चंद, नरेंद्र शर्मा, कर्म चंद और बृज लाल ने कहा कि कामला, गरनोट, समोट, धुलारा, बलाणा, हटली, थुलेल और गोला सहित आसपास के गांवों में हालात एक जैसे हैं। अधिकतर लोगों ने खेती छोड़ दी है। अब बहुत कम किसान ही जोखिम उठाकर फसल लगा रहे हैं, जिसे बचाना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिन भर मजदूरी कर घर चलाना पड़ता है और रात को खेतों में पहरा देना पड़ता है। अगर एक रात भी खेत खाली छोड़ दें तो पूरी फसल साफ हो जाती है। महंगे बीज, खाद और मेहनत के बावजूद जब फसल को जानवर नष्ट कर देते हैं। इससे आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह समस्या कोई नई नहीं है। वर्षों से यह परेशानी चली आ रही है। कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए, पंचायत स्तर पर प्रस्ताव दिए गए और अधिकारियों से मुलाकात कर समाधान की मांग की गई लेकिन ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हो पाई है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान निकाला जाए ताकि वे निश्चिंत होकर फसलों की बिजाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पंचायत प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि सिहुंता में गोसदन बनकर तैयार है लेकिन इसकी देखरेख करने के लिए किसी संस्था की आवश्यकता है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed