{"_id":"65b7db5532fa59eed90a9a04","slug":"daughter-in-law-accused-of-killing-nephew-by-poisoning-him-chamba-news-c-88-1-ssml1004-117332-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बहू पर जहर देकर भतीजे को मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बहू पर जहर देकर भतीजे को मारने का आरोप
Mon, 29 Jan 2024 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चुराह उपमंडल की करैरी पंचायत के देहरोग गांव निवासी रोशनदीन ने भतीजे की पत्नी पर उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दी है। मेडिकल कॉलेज चंबा में पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
करेरी पंचायत के देहरोग निवासी रोशनदीन ने बताया कि उनका भतीजा मजीद खच्चर ढुलाई का कार्य करता था। दो सप्ताह पूर्व मजीद की माता की मौत हो गई थी। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मजीद के शरीर में दर्द होने लगा। इसके बाद उसकी टांगों ने काम करना बंद कर दिया। असहनीय दर्द के कारण वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इस पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए, लेकिन यहां डॉक्टरों ने मजीद को मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा रोशनदीन ने मजीद की पत्नी पर उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। बताया कि मजीद के तीन छोटे-छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर मृतक को न्याय दिलवाने की मांग उठाई है। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सभी तथ्यों के तहत ही मामले की जांच करेगी।
--