फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Darkness prevails on the bridges built at a cost of crores of rupees on the Ravi River.

Chamba News: रावी नदी पर करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए पुलों पर पसरा अंधेरा

Sun, 12 Oct 2025 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 Oct 2025 06:41 AM IST
विज्ञापन
Darkness prevails on the bridges built at a cost of crores of rupees on the Ravi River.
नये बालू ब्रिज पर पसरा अंधेरा। संवाद
चंबा। रावी नदी पर विभिन्न स्थानों पर बने पुलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित इन पुलों पर लाइटें वर्षों से बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय यहां अंधेरा पसरा रहता है।
विज्ञापन

इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बालू क्षेत्र स्थित पुराने बालू पुल, नवनिर्मित बालू पुल और परेल में बने पुलों पर कहने को तो लाइटों के लिए खंभे स्थापित हैं लेकिन लाइटें लगाना विभाग भूल गया है।
विज्ञापन

आलम ये है कि रात के अंधेरे में पुलों समेत आसपास के क्षेत्र में अंधेरा छाया रहता है। जिस कारण यहां से रात के समय पैदल आवाजाही करना राहगीरों के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। सबसे बड़ी हैरत की बात यहां ये भी है कि ये पुल भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे से जुड़े हैं और इनसे प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद संबंधित विभाग और जिला प्रशासन ने अब तक यहां लाइटों की व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया है।
स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों में अमर सिंह, मान सिंह, योगराज, उमेश कुमार, किरण सिंह, दलीप कुमार, हाकम चंद, राजीव कुमार का कहना है कि विभाग ने पुलों के निर्माण पर तो पानी की तरह पैसा बहा दिया लेकिन इनके रखरखाव, विशेषकर रोशनी की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया है।

कई बार शिकायतें की गईं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिस कारण आज भी लोग रात के अंधेरे में अंधेरे में ही आवाजाही करने को विवश हैं। उपायुक्त चंबा मकेश रेपसवाल ने बताया कि पुलों पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने की जानकारी मिली है। संबंधित विभाग से इस बारे जवाब तलब किया जाएगा। जल्द ही पहले की तरह ही पुल रोशनी से गुलजार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed