फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Darkness in three villages of Baroh Panchayat since four days

Chamba News: बड़ोह पंचायत के तीन गांवों में चार दिन से अंधेरा

Fri, 20 Jun 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Darkness in three villages of Baroh Panchayat since four days
बड़ोह पंचायत के तीन गांवों में चार दिन से अंधेरा
विज्ञापन

बिजली ट्रांसफार्मर जलने के बाद नहीं ली सुध
अधिकारियों-कर्मचारियों पर अनदेखी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ग्राम पंचायत बड़ोह के गांव पुखर, कोट और बतोठा में चार दिन से अंधेरा पसरा हुआ है। गांवों में बिजली आपूर्ति के लिए स्थापित किया ट्रांसफार्मर जल गया है। इसकी वजह से इस प्रकार की नौबत पेश आई है। बिजली गुल होने से भीषण गर्मी में भी लोग अपने बिजली उपकरणों का इस्तेमाल तक नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही बिजली गुल होने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। गृहिणियों को भी दिन के उजाले में अपने चूल्हा-चौका का काम निपटाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विद्युत बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत करवाया है। बावजूद इसके अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों यशपाल, दर्शन, देवेंद्र, दिनेश कुमार, होशियारा राम, चैन सिंह, हितेश कुमार और पम्मी ने बताया कि बिजली बिलों की अदायगी में यदि उपभोक्ताओं को कुछ देरी हो जाए तो बोर्ड प्रबंधन उनके बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर देता है। लेकिन, चार दिन से गुल बिजली सप्लाई को सुचारु करवाने में अब तक कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। बिजली न होने से गांव में स्थित आटा चक्की मशीन, लोकमित्र केंद्र समेत अन्य बिजली उपकरणों की दुकानों में कामकाज बंद है। उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता से प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अमित ठाकुर ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। खराब ट्रांसफार्मर को बदलवा कर दूसरा ट्रांसफार्मर गांव में स्थापित करवाने के प्रयास रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed