फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Darkness in Sudli Panchayat for a week, new transformer got damaged within an hour

Chamba News: सुदली पंचायत में एक सप्ताह से अंधेरा, एक घंटे में ही खराब हो गया नया ट्रांसफार्मर

Mon, 08 Jan 2024 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 08 Jan 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Darkness in Sudli Panchayat for a week, new transformer got damaged within an hour
बनीखेत (चंबा)। सुदली पंचायत में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित है। इस कारण लोगों को अंधेरे में रातें काटनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

सुदली में स्थापित ट्रांसफार्मर में खराबी आने से यह समस्या पैदा हुई है। बिजली बोर्ड के अधिकारियों को ग्रामीणों ने कई बार सूचित किया। बोर्ड के कर्मचारियों ने रविवार को पुराने को हटाकर नया ट्रांसफार्मर तो स्थापित कर दिया, लेकिन नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने के एक घंटे बाद ही खराब हो गया। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है।

कर्म सिंह, धर्म चंद, प्रवीण कुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार और सुरिंद्र कुमार ने बताया कि सुदली में स्थापित ट्रांसफार्मर खराब होने से क्षेत्र में एक सप्ताह से अंधेरा पसरा है। गृहिणियों सहित स्कूली बच्चों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बंद होने से गृहिणियों को दीये की रोशनी में खाना तैयार करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बने हुए हैं। बोर्ड को समस्या के बारे में सूचित किया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में लोग ठंड में सर्द रातें काटने पर मजबूर हैं। लोगों ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से मांग की है कि जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए। उधर, बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता इंद्रजीत ने बताया कि यह मामला ध्यान में है। नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया था, मगर तकनीकी खराबी आने से यह बंद पड़ गया। जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed