फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Darkness in Dalhousie due to orders of Consumer Commission

Chamba News: उपभोक्ता आयोग के आदेशों के भी डलहौजी में अंधेरा

Fri, 13 Dec 2024 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Darkness in Dalhousie due to orders of Consumer Commission
डलहौजी (चंबा)। पिछले करीब दो सप्ताह से अधिक समय से अंधेरे में डूबी पर्यटन नगरी डलहौजी की गलियां उपभोक्ता आयोग के आदेशों के बाद भी रोशन नहीं हो पाई हैं। इसके चलते यहां पहुंच रहे पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि बीते दिनों ही उपभोक्ता आयोग की ओर से नगर परिषद डलहौजी के तहत आती स्ट्रीट लाइटों की बिजली जोड़ने संबंधित आदेश बिजली बोर्ड को जारी किए गए है। लेकिन, अभी तक यह मामला ठंडे बस्ते में ही है। बोर्ड की ओर से आयोग के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। इसका खामियाजा बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों को उठाना पड़ रहा है। अंधेरे में ठोंकरें खाने के लिए पर्यटक और स्थानीय लोग मजबूर हैं।
विज्ञापन

दरअसल, समय पर स्ट्रीट लाइटों के बिल का भुगतान न करने पर बिजली बोर्ड की ओर से डलहौजी की तमाम स्ट्रीट लाइटों की बिजली काट दी। जबकि नवंबर 2024 तक नियमित तौर पर नगर परिषद डलहौजी की ओर से भुगतान किया गया है। डलहौजी में सर्दियों के दौरान पर्यटकों की खासी आवाजाही रहती है। ऐसे में क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान होटलों की ऑक्यूपेंसी फुल रहती है। वर्तमान में भी पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। ऐसे में डलहौजी घूमने आने वाले पर्यटक शाम के समय ठोंकरें खा रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
कंज्यूमर फोरम के आदेश उन्हें मिले हैं। इन आदेशाें को उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। अधिकारियों के निर्देशों का इंतजार है।
पंकज राठौर, अधिशासी अभियंता, बिजली बोर्ड, डलहौजी

बिजली बोर्ड की ओर से कंज्यूमर फोरम के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। आदेशाें की अवहेलना को लेकर शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।
अरविंद महाजन, अधिवक्ता, नगर परिषद डलहौजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed