फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Darka mountain between Guinala and Donali drain, road to Manimahesh closed

Chamba News: गुईनाला से दोनाली नाले के बीच दरका पहाड़, मणिमहेश जाने का रास्ता बंद

Wed, 10 Jul 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Jul 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Darka mountain between Guinala and Donali drain, road to Manimahesh closed
चंबा में भरमौर के गुईनाला के पास पहाड़ी से होते भूस्खलन से उठता ध्रूल का गुब्बार।स्त्रोत विडियो
भरमौर (चंबा)। गुईनाला से दोनाली मणिमहेश जाने वाले रास्ते पर पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा टल गया है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी मणिमहेश यात्री चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

मुख्य रास्ते से यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं ने पहाड़ी दरकने वाला वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। स्थानीय लोगों ने भूस्खलन के बारे में प्रशासन को अवगत करवाया। इसके बाद प्रशासन ने गुईनाला से दोनाली नाले के रास्ते मणिमहेश यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को हड़सर से मणिमहेश जाने वाले मुख्य और पुराने रास्ते के जरिये ही आवाजाही करने की सलाह दी गई है, जिससे किसी प्रकार से जान-माल का नुकसान न हो। बुधवार को दोपहर के समय अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा पत्थर और मिट्टी नीचे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दशक पहले गुईनाला से दोनाली के बीच नाले के साथ मणिमहेश के लिए रास्ता था। यहां से श्रद्धालु मणिमहेश की यात्रा करते थे, लेकिन 1995 में बादल फटने के कारण रास्ता तहस-नहस हो गया था। उसके बाद प्रशासन ने मणिमहेश के लिए 1996 में गुईनाला से दोनाली के बीच यमकुंड से होते हुए नया रास्ते का निर्माण करवाया। यह पुराने रास्ते कुछ मील लंबा था, लेकिन सुरक्षित था। 2001 में प्रशासन ने मणिमहेश के लिए फिर से पुराने गुईनाला से दोनाली के बीच पुराने रास्ते को ठीक करवा दिया। इसमें कुछ साल तो यात्रा चलती रही, लेकिन बीते दो साल पहले भारी बारिश, भूस्खलन और चट्टानें गिरने के कारण यह रास्ता बंद हो गया। इस बार फिर मार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन बुधवार दोपहर को इस मार्ग पर चट्टान और मलबा गिर गया। इससे यह रास्ता काफी खतरनाक हो गया है। ऐसे में प्रशासन ने गुईनाला पर पुराने रास्ते को बंद करने कासूचना बोर्ड लगा दिया है।
हड़सर पंचायत के उप प्रधान संजीव शर्मा और रवि शर्मा ने बताया कि मणिमहेश के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित मार्ग के बारे में जानकारी होना जरूरी है।


नागरिक उपमंडल अधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि जहां भूस्खलन हुआ है, उस रास्ते से कोई भी श्रद्धालु यात्रा पर न जाए। इसके लिए सूचना बोर्ड लगा दिया जाएगा। श्रद्धालु यात्रा करते समय सुरक्षा को लेकर पूरी एहतियात बरतें।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed