फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Danger Zone Devgah became champion by defeating Saloni

Chamba News: सलूणी को हराकर डेंजर जोन देवगाह बना चैंपियन

Sun, 03 Nov 2024 09:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 03 Nov 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
Danger Zone Devgah became champion by defeating Saloni
सलूणी (चंबा)। तीन दिवसीय अंकित मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता डेंजर जोन देवगाह की टीम बनी है। खिताबी मुकाबले में डेंजर जोन देवगाह की टीम ने सलूणी को हराया।
विज्ञापन

फाइनल में सलूणी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित दस ओवर में 95 रन बनए। देवगाह से सतीश ने चार और बिट्टू दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेंजर जोन देवगाह की टीम ने महज सात ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। देवगाह से श्रीकांत ने 40 और सतीश कुमार ने 30 रन बनाए। सतीश कुमार को मैन ऑफ द मैच और श्रीकांत को मैन आफ द सीरीज चुना गया। इस मौके पर मुख्यातिथि डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने विजेता और उपविजेता को सम्मानित किया। उन्होंने विजेता टीम को 11 हजार और उपविजेता टीम को 5500 रुपये देकर सम्मानित किया। यह जानकारी सचिव सतीश कुमार ने बताया कि इसमें बीस टीमों ने भाग लिया। तीन दिन तक यह प्रतियोगिता चली। मुख्य अतिथि विधायक डीएस ठाकुर ने कहा कि देवगाह मैदान को उपमंडल स्तर विकसित किया जाएगा। इसके लिए एस्टीमेट बनाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि वे नशे से दूर रहें।
विज्ञापन

--
बहनों ने भाइयों के माथे पर लगाया तिलक
चंबा। जिले में भैया दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया। दूसरी तरफ, भाइयों ने भी अपने बहनों को उपहार दिए। भैया दूज के उपलक्ष्य पर एचआरटीसी की ओर से भी महिलाओं को निशुल्क बस सेवा उपलब्ध करवाई। महिलाओं ने निशुल्क बसों में सफर का लुत्फ उठाया। दिन भर महिलाओं की आवाजाही जारी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed