फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   danger to road due to mining

सड़क के नीचे से निकाले जा रहे स्लेट, खतरा

Sun, 28 May 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा। Updated Sun, 28 May 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
danger to road due to mining
चंबा-भरमार एनएच पर अवैध खनन से सड़क को बना खतरा। - फोटो : अमर उजाला

चंबा-भरमौर एनएच पर त्रिलोचन महादेव के पास सड़क के नीचे अवैध रूप से स्लेट निकाले जा रहे हैं। इससे सड़क की जमीन खोखली होती जा रही है। स्लेट निकालने वालों ने सड़क के नीचे खोद-खोद कर बड़े छेद बना दिए हैं। इससे सड़क के धंसने का भी खतरा बना हुआ है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कोई भी विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। एनएच प्रबंधन, वन और खनन विभाग अपनी आंखें मूंद कर सब कुछ देख रहे हैं। इसके चलते लोग सड़क के नीचे अवैध रूप से स्लेट निकालने के कार्य को रोजाना अंजाम दे रहे हैं। समय रहते इस कार्य को रोका नहीं गया तो आने वाले समय में कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।

विज्ञापन


इसकी जिम्मेदारी उपरोक्त विभागों की होगी। जिस स्थान पर यह कार्य किया जा रहा है, वहां पर सड़क पत्थरों के डंगे के सहारे टिकी हुई है। ऐसे में डंगे के नीचे खनन होने से कभी भी सड़क का डंगा धंस सकता है। इससे सड़क का एक बड़ा भाग धंस सकता है। इस मार्ग पर काफी संख्या में सरकारी, निजी बसों समेत छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क के नीचे अवैध खनन किया जाना खतरे को न्योता देने के समान है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मान सिंह, योग राज, कमल कुमार, टेक चंद, सुरेश कुमार, सुनील कुमार, अमर सिंह, देवी प्रसाद, संजय शर्मा समेत शम्मी कुमार ने बताया कि चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर त्रिलोचन महादेव के पास सड़क के नीचे अवैध रूप से स्लेट निकालने का कार्य किया जा रहा है, जो सड़क की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि किसी प्रकार की घटना होने से पहले इस कार्य पर रोक लगाई जाए।  एनएच के अधिशासी अभियंता अरुण पठानिया ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। इसको लेकर वन और खनन विभाग को पत्र लिखे जाएंगे, जिससे खनन करने वालों पर कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed