फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Danger to neighboring family, construction of fifth floor stopped

Chamba News: पड़ोसी परिवार को खतरा, पांचवीं मंजिल के निर्माण पर रोक

Tue, 09 Dec 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 09 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Danger to neighboring family, construction of fifth floor stopped
चंबा। सिविल जज डलहौजी दिव्या शर्मा की अदालत ने आसपास के भवनों की सुरक्षा और स्थायित्व के लिए जरूरी कदम न उठाने पर पांचवीं मंजिल के निर्माण पर रोक लगा दी है। साथ ही अदालत ने चौथी मंजिल सुदृढ़ बनाने का भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

न्यायालय में दायर याचिका में गांधी राम पुत्र गिल्जो नैनीखड्ड उप तहसील ककीरा ने बताया कि जनक राज पुत्र चिरंजी लाल निवासी नैनीखड्ड उप तहसील ककीरा ने निर्माण निर्देशों का पालन न करते हुए लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना तरीके से बहुत ही खराब ईंटों की चिनाई करवा आरसीसी लेंटर डाला है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं उसने चौथी मंजिल की उक्त ईंटों की दीवार पर कोई प्लास्टर नहीं किया है, जो कि, उसके पड़ोसी और उसके पूरे परिवार के सदस्यों के जीवन के लिए खतरनाक है। उनका मकान जनक राज के मकान के ठीक नीचे हैं। जनक राज के भवन की चौथी मंजिल बहुत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि कई बार आरोपी को अपने भवन में पलस्तर करवा कर मजबूत करने का आग्रह किया। बावजूद उसने इसका ध्यान ही नहीं दिया। इसके बाद पड़ोसी ने उसे 10 दिसंबर 2022 को कानूनी नोटिस जारी करवाया। उसने कानूनी नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया।

शिकायत के जरिये बताया गया कि 5 दिसंबर 2022 को पड़ोसी के भवन की चौथी मंजिल की दीवार से एक ईंट उनके आंगन में गिरी। इससे वह बाल-बाल बचा। जिसके उन्हें न्यायालय में याचिका दायर करनी पड़ी। न्यायालय ने समस्त गवाहों और सबूतों के आधार पर पांचवीं मंजिल के निर्माण कार्य पर पूर्ण रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed